Kanpur News : Nehru Nagar की हवा सबसे ज्यादा घातक, AQI 239 दर्ज किया गया, Nagar Nigam छिड़काव में कर रहा खेल

Kanpur News कानपुर की हवा हो रही जहरीली।

Kanpur News : Nehru Nagar की हवा सबसे ज्यादा घातक, AQI 239 दर्ज किया गया, Nagar Nigam छिड़काव में कर रहा खेल

Kanpur News कानपुर में नेहरू नगर की हवा सबसे ज्यादा घातक हुई है। यूपीपीसीबी के रिकार्ड में मंगलवार को नेहरू नगर में एक्यूआई 239 दर्ज किया गया है। नगर निगम छिड़काव में खेल कर सिर्फ मॉनीटिरिंग वाले क्षेत्रों में पानी डालने का अभियान चला रहा है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News मौसम के उतार चढ़ाव के बीच शहर में प्रदूषण स्तर सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। नेहरू नगर के क्षेत्र की हवा सबसे ज्यादा घातक है। मंगलवार दोपहर को यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 239 दर्ज किया गया है। जो खराब श्रेणी में आता है।

वहीं, एफटीआई किदवई नगर में एक्यूआई 176 और एनएसआई कल्याणपुर में 174 एक्यूआई दर्ज किया गया। हालांकि, यह दोनों ही जगह हवा की गुणवत्ता संतुलित है। मोतीझील की हवा भी अच्छी नहीं है। आईटीआई में प्रदूषण को मापने वाला यंत्र काम नहीं कर रहा है।

यूपीपीसीबी और स्मार्टसिटी के तहत शहर में कई जगह हवा की गुणवत्ता को मापने के लिए मॉनीटरिंग स्टेशन लगाए गए हैं। दीपावली के बाद से ही शहर की हवा खराब हो गई है। ठंड बढ़ने से हवा की गुणवत्ता में और खराबी देखी जा रही है। जिस समय शहर में सबसे ज्यादा ट्रॉफिक होता है। उस समय ही हवा में पीएच लेवल बढ़ जा रहा है। नेहरू नगर में तो एक्यूआई इतना खराब है कि लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है।

नगर निगम चुनिंदा जगह कर रहा छिड़काव

नगर निगम प्रदूषण को रोकने के लिए सिर्फ चुनिंदा जगह पर ही पानी का छिड़काव कर रहा है। बढ़े एक्यूआई को कम करने के लिए अधिकारी मोतीझील, नेहरू नगर और जहां-जहां हवा को मापने वाले यंत्र लगे हैं छिड़काव करा रहा है। मोतीझील के आस-पास तो अधिकारी कई बार पानी का छिड़काव करा रहे हैं, ताकि यूपीपीसीबी के डाटा में एक्यूआई को कम किया जा सके। जबकि, शहर के कई और क्षेत्रों में भी हवा की गुणवत्ता बिगड़ती जा रही है। इसमें भौंती, जाजमऊ, गोविंद नगर, सिविल लाइंस, नौबस्ता हमीरपुर रोड, पनकी समेत कई और क्षेत्र शामिल हैं।

खुले गड्ढे और मेट्रो निर्माण भी वजह

शहर में जगह-जगह खुदी सड़कें और गड्ढे प्रदूषण के स्तर को बढ़ा रहे हैं। दिनभर उड़ने वाली धूल हवा में घुलकर सांसो में जा रही है। जिससे लोगों को दिक्कत होने लगी है। वहीं, शहर का उत्तर क्षेत्र हो या दक्षिण दोनों की जगह मेट्रो के निर्माण के लिए खुदाई हो रही है। कर्नलगंज कोतवाली से मॉल रोड तक और जुही से नौबस्ता बाईपास तक खुदाई की वजह से दिनभर धूल उड़ती रहती है। जिससे हवा का स्तर खराब हो गई है।

 

एक्यूआई                     क्षेत्र

239                         नेहरू नगर

176                         किदवई नगर

174                         कल्याणपुर

डाटा नहीं                   आईआईटी

 

एक्यूआई                 हवा स्तर                  प्रभाव

0-50                       अच्छा                      न्यूनतम प्रभाव

51-100                   संतोषजनक              संवेदनशील को मामूली सांस लेने में तकलीफ

101-200                 संतुलित                    फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सांस लेने में तकलीफ

201-300                 खराब                       लंबे समय तक संपर्क में रहने पर ज्यादातर लोगों को सांस लेने में तकलीफ 

301-400                 बहुत खराब               लंबे समय तक संपर्क में रहने पर सांस की बीमारी

ताजा समाचार

बरेली: गांव-गांव कृत्रिम गर्भधान करेगा IVRI, मोबाइल वैन के जरिये किसानों की चौखट पर पहुंचेगी टीम
बरेली: कायम रहेगी वृक्षों की विरासत, 27 विभाग मिलकर जिले में लगाएंगे 42.72 लाख पौधे
बांदा: माफिया मुख्तार अंसारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत
बरेली में हाई अलर्ट, मुख्तार अंसारी की मौत के बाद SSP ने पुलिस को दिए निर्देश
माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया था मनी लॉड्रिंग का केस
दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तो नाना थे ब्रिगेडियर, मुख्तार के रिश्ते के चाचा थे पूर्व उपराष्ट्रपति, बंटवारे में परिवार के कई सदस्य चले गये पाकिस्तान