बरेली: कस्तूरबा गांधी नगर निगम बालिक इंटर कॉलेज में चोरों का धावा, हजारों का सामान उड़ाया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज से तीन दिन पहले बदमाशों ने कम्प्यूटर रूम में रखे सीपीयू, यूपीएस, कम्प्यूटर स्कैनर आदि सामान को चोरी कर लिया। इसकी जानकारी जब स्कूल की प्रिंसिपल को चला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन दो दिन बाद तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- बरेली: चल पड़ी है परिवर्तन की लहर, अब वोट करो बदलाव... क्षेत्र के विकास के लिए- पूनम पंडित 

कस्तूरबा नगर निगम बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या ने बताया कि दिनाक 21 नवंबर को उनके कर्मचारी ने सूचना दी कि कंप्यटर रूम से  नौ सीपीयू, एक यूपीएस, एक स्कैनर व छह कंप्यूटर के साथ पंखे आदि चोरी हो गए। चोर इसके साथ ही उपस्थिति पंजिकाए व रिकार्ड रजिस्टर भी चोरी कर ले गए।

सुबह विद्यायल खुलने पर सभी कुंडिया व ताले लगे हुए पाए गए। जिसकी चाबी विद्यालय के लिपीक व कर्मचारी के पास रहती है। इस मामले में उन्होंने थाना कोतवाली में तहरीर देते हुए चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने को कहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान के प्रति किया गया जागरूक

संबंधित समाचार