जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के त्राल इलाके में जैश के ठिकाने का भंडाफोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को जैश-ए-मुहम्मद (जेईएम) के एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कहा कि एक विशिष्ट खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने मिलकर कार्रवाई करते हुए शनिवार तड़के चिनफडी मचामा (त्राल) के वन क्षेत्र …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को जैश-ए-मुहम्मद (जेईएम) के एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कहा कि एक विशिष्ट खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने मिलकर कार्रवाई करते हुए शनिवार तड़के चिनफडी मचामा (त्राल) के वन क्षेत्र में एक तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने कहा, “तलाशी अभियान के दौरान 8 फीट लंबे, 8 फीट चौड़े और 5-फीट की ऊंचाई वाले जैश के आतंकवादियों के ठिकाने को नष्ट कर दिया गया। नष्ट किए गए ठिकाने से जेएम संगठन की कई आपत्तिजनक और भड़काने वाली सामग्री बरामद की गई है। इन सामग्रियों को जांच के उद्देश्य से पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं संबंधित पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

संबंधित समाचार