बाराबंकी : चुनाव के चलते नहीं टाले जा सकेंगे परंपरागत आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसडीएम ने न्यायालय से कहा एक माह तक चलेगा मेला

अमृत विचार बाराबंकी। उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने बुधवार को अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा कि चुनाव के चलते परंपरागत रूप से होने वाले आयोजन टाले नहीं जा सकेंगे। महादेवा महोत्सव ऐसा ही आयोजन है। जिसे स्थगित नहीं किया जा सकता था।

 शहर के ओवरी निवासी वरुण सिंह चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह चौहान ने उच्च न्यायालय में महादेवा मेला को स्थगित करने के जिला प्रशासन के निर्णय को चुनौती दी थी।

वरुण सिंह चौहान के अधिवक्ता आदर्श कुमार मौर्य ने बताया कि  बुधवार को अदालत में पेश हुई उप जिला अधिकारी तान्या ने न्यायालय को आश्वस्त किया कि मेला 1 महीने तक चलेगा। बाद में महादेवा महोत्सव भी कराया जाएगा । 

महादेवा महोत्सव महादेवा के अगहनी मेले के साथ ही आयोजित किया जाता रहा है। मान्यता है कि अगहन मास के चतुर्दशी को लोधेश्वर महादेवा का शिवलिंग स्वता प्रस्फुटित हुआ था।

जिसके बाद इसकी विधिवत स्थापना कर पूजा अर्चना शुरू हुई थी इसी के उपलक्ष में महादेवा महोत्सव और मेला आयोजित किया जाता रहा है। महोत्सव में देश के नामचीन कलाकार सम्मिलित होते रहे हैं।

 

संबंधित समाचार