बरेली: युवक ने दूसरे समुदाय की किशोरी से किया दुष्कर्म, परिजनों समेत आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दूसरे समुदाय के युवक ने आठवीं की छात्रा के साथ पहले दोस्ती की उसके बाद घुमाने के बहाने ले गया और नशीला पदार्थ देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना 22 तारीख की बताई जा रही है। समस्या होने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई।

इसके बाद पीड़िता हिंदू जागरण मंच के दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंची और शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इज्जत नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने बताया एक स्कूल में कक्षा 8वीं में पड़ती है। कुछ दिन पहले उसकी दोस्ती फरीदापुर चौधरी में रहने वाले फरमान अली से हो गई। 22 नवंबर को फरमान अली उसके पास आया और कहा चलो स्टेशन की तरफ घूम कर आते हैं।

ये भी पढ़ें- कोविड हॉस्पिटल में ओपीडी शुरू, हालात का जायजा लेने पहुचीं कमिश्नर

पीड़िता ने बताया  कि वह उसके साथ स्टेशन रोड पर गई थी। तब आरोपी उसे एक होटल में ले गया। वहां नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। उसके बाद आरोपी फरमान अली ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता रोने लगी। तब फरमान अली ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि शिकायत की तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। 23 नवंबर को परेशानी होने पर रात में पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।

तब 24 नवंबर को परिजन हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता एवं प्रांतीय विधि प्रमुख प्रतिपाल सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ थाना इज्जतनगर पहुंची। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फरमान अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सुबह से दबिश दे रही है। 

ये भी पढ़ें- बरेली: वक्फ की सम्पत्ति पर भू-माफिया ने दर्ज कराया अपना नाम, मुतवल्ली ने की एफआईआर की मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

काशी दर्शन की अंतिम इच्छा... फिर एक साथ उठीं पति-पत्नी और बेटे की अर्थियां, अपनों ने भी शव लेने से किया इनकार, जानें मामला
Independence Day 2026 : जन भवन में शान से लहराया तिरंगा, राज्यपाल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ; बोलीं- कमजोर वर्गों के उत्थान की जिम्मेदारी सबकी
Lucknow Accident : ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाराबंकी के चार मजदूरों की दर्दनाक मौत; जानें कैसे हुआ हादसा
Kanpur News : सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर मौत; बस छोड़कर चालक फरार
Kannauj News : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, पहिए में फंसा शव; पुलिस की गाड़ी घेरकर परिजनों ने किया हंगामा