गाजियाबाद: मेट्रो स्टेशन के निकट खड़ी गाडियों में लगी आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार गाजियाबाद। गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में स्थित मेट्रो स्टेशन के निकट खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लगने से हडंकप मंच गया। बीती देर रात लगी इस आग वजह से जानमाल का खतरा नहीं हुआ है।  बीती देर रात लगी इस आग वजह से जानमाल का खतरा नहीं हुआ है। दरअसल साहिबाबाद थाने में अलग-अलग मुकदमों में दर्ज गड़ियों में ये आग लगी थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साहिबाबाद थाने में मुख्य गेट के बाएं तरफ पार्किंग एरिया में अलग-अलग मामलों के वाहन खड़े हैं। पुलिस ने जब्त वाहनों की अधिक संख्या होने की वजह से चार पहिया वाहनों को एक दूसरे के ऊपर रखवाया हुआ है जबकि दो पहिया वाहन अधिक पुराने होने की वजह से गल चुके हैं। अचानक इन वाहनों से आग का धुवां निकलने की सूचना मिली कुछ ही देर में सभी वाहन धू-धू कर जलने लगे।

घटना की सूचना फायर बिग्रेड वालों को दी गई तो किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। वहीं फायर स्टेशन के अफसर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आग तेजी से फैलने पर दमकल कर्मियों को परेशानी हुई लेकिन उन्होंने खतरा उठाते हुए पार्किंग एरिया के बीच जाकर करीब 45 घंटे में आग बुझा दी गई है। 

संबंधित समाचार