अयोध्या: नए कमिश्नर गौरव दयाल ने संभाला कार्यभार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। आईएएस अधिकारी गौरव दयाल ने गुरुवार को अयोध्या पहुंचकर कमिश्नर का कार्यभार संभाल लिया। सबसे पहले सर्किट हाउस पहुंचे गौरव दयाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी नीतीश कुमार सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कमिश्नर गौरव दयाल ने चार्ज संभालते ही अयोध्या में विकास कार्यों को प्रमुखता से कराने की बात कही।

2004 बैच के आईएएस अधिकारी गौरव दयाल अलीगढ़ में भी कमिश्नर के पद पर तैनात थे। हाल ही में शासन की ओर हुए तबादले में गौरव दयाल को अयोध्या मंडल के कमिश्नर का जिम्मा मिला है। यहां रहे मंडलायुक्त नवदीप रिनवा को अलीगढ़ भेजा गया है। सेंट स्टीफेंस कॉलेज दिल्ली के छात्र रह चुके गौरव दयाल उत्तर प्रदेश काडर के आईएएस अफसर हैं। वह एटा, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, झांसी, लखीमपुर खीरी, बरेली और आगरा जैसे जिलों में जिलाधिकारी रह चुके हैं। तकरीबन डेढ़ दशक पहले वह अयोध्या जनपद के सीडीओ भी रह चुके हैं।

संबंधित समाचार