बहराइच: पब्लिक अप्रूवल रेटिंग में कोतवाली मुर्तिहा को मिला प्रथम स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन की ओर से कराए जा रहे पब्लिक अप्रूवल रेटिंग में इस बार मुर्तिहा कोतवाली को पहला स्थान मिला है। जबकि कैसरगंज को दूसरा और नगर को तीसर स्थान मिला है।

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार द्वारा ऑनलाइन पोल के माध्यम से आईजीआरएस, ट्विटर ,डायरेक्ट पोल ,FIR फीडबैक, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन आदि कुल 5 स्तंभों पर प्रति माह वोटिंग कराई जाती है। जिसमें माह अक्टूबर के वोटिंग में थानाध्यक्ष मुर्तिहा शशि कुमार राणा को 71.4% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज ददन सिंह कुल 70.4% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर तथा प्रभारी निरी0 को नगर शैलेश सिंह कुल 67.4% अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।

संबंधित समाचार