बरेली: ग्राम समाज की जमीन पर भू-माफिया होटल बनाकर करना चाहता है कब्जा, महिला ने दर्ज कराई शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ग्राम समाज की कीमती जमीन पर भू-माफिया की नजर है। वह इस जमीन पर होटल बना कर कब्जा करना चाहता है। इस मामले में एक महिला ने थाना सुभाषनगर में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन, किसानों को डीएपी उचित दर और आसानी से उपलब्ध कराने की मांग

थाना सुभाषनगर के महेशपुर ठाकुरान में रहने वाली शिवकुमार की पत्नी रामवती ने बताया महेशपुर ठाकुरान में बरेली पुलिया के पास ग्राम समाज की जमीन पड़ी है। जिस पर भू-माफिया की नजर है। वह इस जमीन पर होटल बना कर कब्जा करना चाहता है। इस मामले में रामवती ने भू-माफिया के खिलाफ थाना सुभाषनगर में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। ग्राम समाज की इस कीमती जमीन पर लंबे समय से भू-माफिया की नजर है।

ये भी पढ़ें- बरेली: एक्शन मोड में कमिश्नर, जनऔषधि केंद्र पर बिक रही थी प्राइवेट दवाइयां, किया सीज

संबंधित समाचार