लखनऊ: LU आज मनाएगा स्थापना का 102 साल पूरे होने का समारोह, एलुमनाई होंगे सम्मानित
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विश्वविद्यालय आज अपने स्थापना का 102 साल पूरा करने का जोरदार आयोजन मनाएगा। शुक्रवार को कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने प्रेस वार्ता के दौरान स्थापना वर्ष कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी साझा की हैं।
कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय का मालवीय हॉल तैयार हो चुका हैं और स्थापना दिवस का कार्यक्रम स्थल यही होगा। कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के 6 चुनिंदा एलुमनाई को सम्मानित किया जाएगा।
लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रोफेसर दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मुख्य अतिथि रहेंगे इसके अलावा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। पहले सम्मान समारोह होगा फिर उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
