हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में बस के पलटने से 16 पर्यटक घायल, चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बिलासपुर के बाहरी इलाके में एक निजी पर्यटक बस के पलट जाने से कम से कम 16 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना आज तड़के दो बजे के करीब हुई, जब बस मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी।

बिलासपुर उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि कुल घायलों में से तीन को पीजीआई चंडीगढ़ स्थानांतरित किया गया है और कुछ यात्रियों का बिलासपुर में इलाज चल रहा है, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच मे पता चला है कि बस चालक तीव्र मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गयी। बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें - राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कमलनाथ के कट्टर समर्थक रहे नरेंद्र सलूजा BJP में शामिल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Kanpur News : सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर मौत; बस छोड़कर चालक फरार
Kannauj News : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, पहिए में फंसा शव; पुलिस की गाड़ी घेरकर परिजनों ने किया हंगामा
केशव मौर्य का कांग्रेस पर हमला, बोले- लंबे शासन में नहीं देखा विकसित भारत का सपना; मोदी के ‘शक्ति सप्त धारा’ से बदलेगी देश की तस्वीर
Independence Day 2026 : PM मोदी के लाल किले से 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री कोचिंग तक; जानें क्या-क्या बदला
Independence Day 2026 : BIU में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, मंडलायुक्त ने किया ध्वजारोहण, कहा- विश्व में अग्रणी बनने को स्किल्स पर करें काम