लखनऊ: डिप्टी डायरेक्टर जनरल ने अग्निवीर भर्ती रैली का दौरा किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। यूपी और उत्तराखंड राज्यों से सेना में भर्ती की जिम्मेदारी संभाल रहें लखनऊ मध्य कमान मुख्यालय के डिप्टी डायरेक्टर जनरल, ब्रिगेडियर प्रणब मिश्रा ने शुक्रवार अयोध्या में डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के रैली स्थल का दौरा किया।

उन्होंने अग्निवीर जीडी श्रेणी के लिए कौशाम्बी और कुशीनगर के उम्मीदवारों की चल रही स्क्रीनिंग का निरीक्षण किया। बता दें की इस भर्ती रैली में 6060 अभ्यर्थियों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें से 3532 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए।

Untitled(13)

डीडीजी ने उम्मीदवारों के साथ बातचीत की और सेना में भर्ती होने के प्रति उनकी प्रेरणा देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने रैली और अन्य संबंधित गतिविधियों के सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए एआरओ अमेठी के संचालन कर्मचारियों और सम्बंधित पुलिस सर्कलअधिकारी श्री रतन शर्मा और अयोध्या नागरिक प्रशासन के अन्य विभागों की भी सराहना की।

एआरओ अमेठी के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों से 1,05,000 से अधिक उम्मीदवारों ने सेना भर्ती रैली के लिए पंजीकरण कराया है। अग्निपथ सेना भर्ती रैली 16 नवंबर, 2022 से अयोध्या के डोगरा रेजीमेंटल सेंटर में चल रही है।

संबंधित समाचार