कोरोना संक्रमण से एक दिन में स्वस्थ हुए रिकॉर्ड 36 हजार लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हो रही तेज वृद्धि के बीच पिछले 24 घंटों में राहत की बात यह रही कि इस दौरान सर्वाधिक 36 हजार से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगाें की संख्या 8.85 लाख के पार पहुंच गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण …

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हो रही तेज वृद्धि के बीच पिछले 24 घंटों में राहत की बात यह रही कि इस दौरान सर्वाधिक 36 हजार से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगाें की संख्या 8.85 लाख के पार पहुंच गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 36,145 लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे रोगमुक्त हुए लोगों की संख्या में 8,85,577 हाे गयी है।

इस दौरान 48,661 नये मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 13,85,522 हाे गया तथा इस अवधि में 705 लोगों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 32,063 हो गई। देश में अभी कोरोना संक्रमण के 4,67,882 सक्रिय मामले हैं।

संबंधित समाचार