Constitution Day: बहराइच के सरकारी और निजी संस्थानों में दिलाई गई संविधान की शपथ

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई। साथ ही संविधान के द्वारा मिल रहे अधिकार के बारे में बताया गया। जिले में शनिवार को संविधान दिवस कार्यक्रम मनाया गया। शहर के हुजूरपुर रोड पर समाजशास्त्र विभाग की ओर से संचालित आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डेन प्रिया प्रसाद ने साथी शिक्षकों के साथ बालिकाओं को संविधान के बारे में बताया। 

Untitled(17)

साथ ही सभी को शपथ दिलाई। संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रस्तावना पर आधारित नियम का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इस दौरान संगीत शिक्षिका भू रत्न प्रभाकर, प्रियंका श्रीवास्तव, संजीव कुमार के अलावा छात्राएं मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: समीक्षा बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों दी चेतावनी, दिए यह निर्देश

उधर पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी और पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर राजीव सिसोदिया ने पुलिस कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संविधान ही सभी को बराबरी का दर्जा देता है। साथ ही हम किसी भी मामले में सवाल जवाब कर सकते हैं। लेकिन लोगों को भी संविधान के नियमों का पालन करना चाहिए। इस दौरान पुलिस कर्मी मौजूद रहे। जिले सभी थानों में भी संविधान दिवस मनाया गया।

संबंधित समाचार