Kanpur News : Rawatpur में तारों के जाल बने जी का जंजाल, शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने से लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में लटकते तार दे रहे हादसे को दावत।

Kanpur News कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में लटकते तार जी का जंजाल बन चुके है। घर के दरवाजे पर लटक रहे तार डरा रहे है। इलाकाई लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News केस्को की लापरवाही के कारण रावतपुर गांव के दर्जनों परिवार दहशत में हैं। खुले तार छज्जों से छूने के कारण बच्चों का बाहर निकलना बंद हो गया है। प्रतिदिन आपस में तार टकराने से टूटते रहते हैं। चालू लाइन के तार ढीले होकर रोड तक लटक गये हैं। स्थानीय लोगों ने एक माह पहले केस्को मुख्यालय में आवेदन देकर तार ठीक कराने के लिए कहा था।

मुख्यालय से आवेदन पर मोहर लगाकर परेड भेजा गया। परेड के एसडीओ ने सबस्टेशन रावतपुर भेज दिया। एसडीओ ने टीम भेजने की बात कहकर इंतजार करने को कहा। 22 अक्टूबर से एक माह बीत गया है, लेकिन तार ठीक न होने से स्थिति खराब है। लोग घर से बाहर निकलते समय तार हटाने या फिर उपर करने के लिए डंडा का प्रयोग कर रहे हैं

तार खुले होने से छज्जा में जाना बंद

क्षेत्र में रहने वाली रोशनी ने बताया कि काफी समय से छज्जे में जाना बंद है। तार खुले होने के कारण उसमें स्पार्किग होती है। आग लगने का खतरा बना रहता है। छज्जे वाला दरवाजा महीनों से बंद किया है। बच्चों का बाहर निकलने में भय बना रहता है। दहशत के कारण स्थिति खराब है।

दरवाजे से निकलते ही टकराते हैं तार

पोस्ट ऑफिस गली निवासी महेन्द्र कुमार के मुताबिक एक माह से तार लटक गये हैं। घर से बाहर निकलते ही सिर से टकराते हैं। बाहर निकलने के दौरान काफी ध्यान से जाना होता है। वाहन निकलते समय तार फंसने की स्थिति होने पर टूटने का खतरा बना रहता है। अक्सर वाहन जाने के कारण पूरा खंभा हिलता है।

कार्यालय के लगा रहा हैं चक्कर

पोस्ट ऑफिस गली निवासी अविनाश सक्सेना ने बताया कि 22 अक्टूबर से मुख्यालय से सबस्टेशन के बीच घूम रहा हूं। सुनवाई अब तक नहीं हुई। सब स्टेशन एसडीओ ने एक माह पहले टीम भेजने के लिए कहा था। आज तक टीम नहीं पहुंची। तार को ठीक करने के लिए खंभे की आवश्कता है, लेकिन केस्को सुनवाई  न करके खतरे का आमंत्रण दे रहा है।

तार टकराने से कई बार लग चुकी है आग

गांव में रहने वाली नीतू ने बताया कि तार टकराने के कारण कई बार आग लग चुकी है। विभाग से स्थानीय लोगों से वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए तार ठीक करने को कहा गया, लेकिन स्थिति यथावत है। केस्को किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। स्थानीय सबस्टेशन एसडीओ को फोन लगाते हैं तो वे फोन नहीं उठाते है।

संबंधित समाचार