अयोध्या मंडल के महापौर व करियप्पा मंडल के प्रभारी बने नगर विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। शहर के जीआईसी मैदान में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की तैयारियों के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सांसद लल्लू सिंह ने जनसभा तैयारियों की समीक्षा की। नगर निगम क्षेत्र के हर घर से एक व्यक्ति को जनसभा में लाने का पार्टी ने लक्ष्य रखा है। इसलिए मंडल स्तर पर प्रभारी बनाये गये हैं।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के लिए अयोध्या मंडल का प्रभारी महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, करियप्पा मंडल का प्रभारी विधायक वेद प्रकाश गुप्त व देवकाली मंडल का प्रभारी महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा को बनाया गया है। नगर पालिका व नगर पंचायत से जनसभा में संख्या आने हेतु जिलाध्यक्ष संजीव सिंह पूरे जिले में भ्रमण कर रहे है। सांसद लल्लू सिंह द्वारा अपने कैम्प कार्यालय में नगर निगम व जिले की बैठकें ली जा रही है। जिसमें पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां भी सौंपी गयी है। 

भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में 50 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें नगर निगम क्षेत्र से 25 हजार व नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र से 25 हजार की संख्या जनसभा में आयेगी। महापौर पद के लिए टिकट के दावेदारों को दो-दो वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पार्षद पद हेतु टिकट के दावेदारों में भी जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है। पार्टी की तरफ से पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन विजय गुप्ता, मनमोहन जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, जितेन्द्र दूबे मिंटू प्रधान, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, अभय सिंह, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, अरविंद सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, राम कुमार सिंह राजू को जिम्मेदारियां सौंपी गयी है।

संबंधित समाचार