बांदा : पांच छात्रों को मिले स्मार्टफोन, 205 को टेबलेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अतर्रा/ बांदा। प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं को उच्च शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए तकनीकी सशक्तिकरण के लिये शासन के निर्देश पर अतर्रा महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक छात्र छात्राओं को टेबलेट एवं स्मार्टफोन वितरित किए गए। फोन पाकर प्रसन्न छात्रों ने कहा कि आधुनिक एवं ऑनलाइन शिक्षा में लैपटॉप व फोन के माध्यम से शिक्षा का मार्ग सुगम होगा।

पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज अतर्रा में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रबंधक डॉ.योगेंद्र सिंह, प्राचार्य आरके दुबे व संयोजक व डॉ.पीपी पुरवार की उपस्थिति में जहां एक ओर बीएससी के 5 छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किए गए, वहीं परास्नातक के 205 छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए।

मोबाइल पाकर छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना से उन्हें नवीन शिक्षा को समझने और परखने में सरलता होगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता अखिलेश चौधरी, डॉ.विवेक पांडेय, डॉ.अनंत त्रिपाठी, डॉ.गणेश प्रसाद शुक्ल, डॉ.ब्रजनाथ पांडेय समेत कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।