प्रतापगढ़: पराली प्रबंधन के नाम पर किसानों को बांट दिया एक्सपायर्ड डीकंपोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। जनपद के प्रत्येक विकाश खंड में भारत सरकार द्वारा चलाए गए पराली प्रबंधन अभियान  पर्यावरण प्रदूषण न हो के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा किसानों को पराली नष्ट करने के लिये एक्सपायर्ड डीकंपोजर बांट दिये गये थे। जब किसानों को खेतों में इसका असर नही दिखा तो नजर बोतल पर पड़ी जो अक्टूबर में एक्सपायर हो चुकी थी,जबकि इसे नवम्बर में भी बांटा जा रहा है।  

पराली प्रबंधन के तहत कृषि विभाग ने किसानों को मुफ्त में एक्सपायर्ड डीकंपोजर दिया गया।किसान तो पाकर खुश हुये लेकिन पराली नष्ट नही हुयी, किसान अब विभागीय कर्मचारियों पर गुस्सा जता रहे हैं। मुफ्त में दिये जाने वाला डीकंपोजर पर निर्माण तिथि 5 अक्टूबर 2021 अंकित है, जबकि वैधता एक वर्ष ही लिखा गया है। जिससे किसानों का छिड़काव में समय व्यर्थ गया तथा किसान मजबूर होकर पराली जला रहे हैं। जिले के आला अधिकारी जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। 

संबंधित समाचार