लखनऊ : मंडलायुक्त को खनन प्रक्रिया में "माइन मित्रा," के लिए मिला नेशनल गोल्ड अवार्ड
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग , भारत सरकार द्वारा डिजिटल परिवर्तन के लिए सरकारी प्रर्किया पुन: अभियांत्रिकी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेन्स पुरस्कार 2022(स्वर्ण) उत्तर प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक डा रोशन जैकब को उनके द्वारा खनन प्रक्रिया में "माइन मित्रा" डिजिटल प्रणाली डेवलप कर लागू करने के लिए प्रदान किया गया है।
माता वैष्णोदेवी विश्वविद्यालय, कटरा ,जम्मू -कश्मीर में ई-गवर्नेन्स पर दो दिवसीय 25वीं नेशनल कांफ्रेंस अयोजित की गई थी। नेशनल कांफ्रेंस के पहले दिन मंडलायुक्त डॉ.रोशन जैकब व उनकी सहयोगी टीम को इस सम्मान से नवाजा गया। इसके साथ ही पांच लाख रुपये के चेक के साथ एक मोमेन्ट प्रदान किया गया।
यह अवार्ड केन्द्रीय राज्यमंत्री डा जितेन्द्र सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर विशेष सचिव उत्तर प्रदेश विपिन जैन, संयुक्त निदेशक खनन विभाग एसके सिंह , यूपी डेस्को वीके गुप्ता के अलावा अन्य प्रान्तों के सम्बंधित उच्चाधिकारी शामिल थे।
