संभल: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वैवाहिक बंधन में बंधे 649 जोडे़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। संभल जनपद के आठों ब्लाक व चार नगर पंचायतों और तीनों तहसीलों के 593 हिंदू, 56 मुस्लिम सहित 649 जोड़े मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को विवाह के बंधन में बंध गए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया।

जिले के आठों विकास खंडों, चार नगर पंचायत और तीनों तहसील क्षेत्रों के चयनित 677 जोडों में से शनिवार को सामूहिक विवाह समारोह में 593 हिंदू, 56 मुस्लिम सहित 649 जोडे परिवारिक बंधन में बंध गए। कार्यक्रम में असमोली व बहजोई में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अनामिका यादव, एके रिसोर्ट ब्लाक प्रमुख संभल सुषमा चौधरी, पंवासा में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम कुमारी व पूर्व ब्लाक प्रमुख सतेंद्र सिंह, चंदौसी में पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर पदमेंद्र सिंह, जुनावई में ब्लाक प्रमुख रवि यादव, गुन्नौर में ब्लाक प्रमुख आशीष कुमार,

संभल में  वसीम प्रतिनिधि चेयरमैन नगर पंचायत सिरसी व भाजपा नगर अध्यक्ष संभल शिल्पी गुप्ता, चंदौसी में नगर पालिका अध्यक्ष इंदु रानी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई और वर वधू को आशीर्वाद व शादी प्रमाण दिया। जिसमें असमोली ब्लाक परिसर में 105, संभल ब्लाक के गांव कुरकावली में स्थित ,ऐके रिसोर्ट में 119, पंवासा ब्लाक के बीपीएस पब्लिक स्कूल 98, बनियाखेडा में आईआईटी कॉलेज चंदौसी 148, ब्लाक रजपुरा,

बहजोई और नगर पालिका परिषद के 64 जोड़े सोहन सिंह खड़गवंशी आदर्श विद्यालय बहजोई परिसर में फेरे लिए। जुनावई ब्लाक के ग्रीन फार्म हाउस में 36, ब्लाक गुन्नौर, नगर पंचायत गुन्नौर व बबराला ब्लाक परिसर में 33, नगर पालिका परिषद संभल व नगर पंचायत सिरसी के संभल के मोहल्ला हल्लू सराय में हरनाम सिंह पैलेस में 21 और नगर पालिका चंदौसी व नगर पंचायत नरौली के जोडों ने अन्नपूर्णा पैलेस चंदौसी में 27 दूल्हों ने दुल्हन के गले में वरमाला पहनाई। वहीं 28 जोडे सामूहिक विवाह में शामिल नहीं हुए। शादियां संपन्न कराने के लिए जिले में 9 नोडल अधिकारी नियुक्त किए थे।

संबंधित समाचार