गाजियाबाद: 8वीं की छात्रा से जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। जिले मैं लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। मासूम बच्चियां सबसे ज्यादा इसका शिकार हो रही हैं। शनिवार शाम को एक ऐसे ही मामले में एक युवक ने आठवीं कक्षा की छात्र को जंगल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज होने की बाद से आरोपी फरार है। 

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा घर पर अकेली थी। उसी समय पड़ोस का एक युवक आया। लड़की को बहला फुसलाकर घुमाने के बहाने जंगल में ले गया। फिर वहां पर उसके साथ रेप किया। बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची, तब तक परिजन भी घर आ गए। उसने परिजनों को सारी बात बताई।

मामला मोदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। देर रात परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी मोनू पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक फरार है।

संबंधित समाचार