हरदोई: प्रसूता की मौत मामले में डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोतवाली शहर के एसआई को सौंपी गई मामले की जांच

हरदोई, अमृत विचार। शहर के एक नर्सिंग होम में लापरवाही के चलते प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताते चलें कि साण्डी थाने के तेरिया गांव की रहने वाली प्रसूता की करीब तीन महीने पहले मौत हो गई थी।

बताया गया है कि सुरसा थाने के छोली बेरिया निवासी परमेश्वर पुत्र परशुराम ने कोतवाली शहर में दी तहरीर में डा. धनंजय मिश्र के खिलाफ लापरवाही से इलाज करने और अपनी पुत्री की मौत होने की बात कही थी। उसने कहा कि उसकी पुत्री सीटू देवी पत्नी शिशुपाल निवासी तेरिया को 22 जुलाई को शहर के डा.भूरा चौराहा पर एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां बरती गई लापरवाही के चलते सीटू की मौत हो गई थी। परमेश्वर ने आगे कहा कि जिस नर्सिंग होम में उसकी पुत्री की मौत हुई थी, उसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। पुलिस ने परमेश्वर की तहरीर पर डा.धंनजय के खिलाफ धारा 269/304-ए/420 के तहत मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच कोतवाली शहर में तैनात एसआई धर्मेन्द्र कुमार सिंह को सौंपी गई है।

संबंधित समाचार