Hockey India vs Australia: ब्लेक गोवर्स की हैट्रिक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5-4 से हराया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया पुरुष हॉकी टीम ने ब्लेक गोवर्स की हैट्रिक की मदद से पांच मैचों की टेस्ट शृंखला के दूसरे मुकाबले में रविवार को भारत को 7-4 से मात दी। भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत सिंह (तीसरा, 60वां मिनट), हार्दिक सिंह (25वां मिनट) और मोहम्मद रहील (36वां मिनट) ने गोल किये। ऑस्ट्रेलिया के लिये गोवर्स (12वां, 27वां, 53वां) के अलावा जैक वेल्श (17वां, 24वां), जेकब एंडरसन (48वां) और जेक वेटन (49वां मिनट) ने स्कोर किया। 

पहले मैच में 5-4 की रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले के लिये अधिक आक्रामकता के साथ फील्ड पर उतरी। कप्तान हरमनप्रीत ने तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल करके भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन डिफेंस की कमी उनपर भारी पड़ी। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 4-3 से आगे था। 

चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय डिफेंस के लचर प्रदर्शन का फायदा उठाते हुए तीन गोल किये और मैच अपनी मुट्ठी में कर लिया। हरमनप्रीत ने आखिरी मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से गोल किया लेकिन यह सिर्फ हार की अंतर को ही कम कर सका। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तीसरे मुकाबले के लिये बुधवार को आमने-सामने होंगे। 

ये भी पढ़ें:- अमेरिकी फुटबॉल टीम ने इस्लामिक गणराज्य के प्रतीक चिन्ह के बिना ईरान का ध्वज किया प्रदर्शित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

'लगान' के 25 साल, ग्रैंड सेलिब्रेशन और आमिर खान', आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताज़ा कीं यादें 
FIFA World Cup 2026: कनाडा का 32 साल का इंतजार खत्म... साइल लारिन ने कनाडा को दिलाई 1-1 की बराबरी, पहली बार वर्ल्ड कप में खुला अंकों का खाता
'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबर को भारत ने बताया गलत, सभी भारतीय नाविक सुरक्षित: विदेश मंत्रालय
3 भारतीय नाविकों की मौत का जिम्मेदार, अमेरिका-ईरान पर एक दूसरे का पलटवार, ट्रंप ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार; तेहरान ने कहा 'निराधार'
बरेली में तूफान ने बिजली विभाग में मचाई भारी तबाही, 500 विद्युत पोल टूटे