T20 WC 2026: भारतीय टीम में शामिल हुए सिराज... चोट के कारण हर्षित राणा बाहर, देखे कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड
मुंबई। भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। राणा को दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ 4 फरवरी को नवी मुंबई में खेले गए अभ्यास मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी। विशेषज्ञ से सलाह लेने और स्कैन के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए उन्हें अनफ़िट करार दिया।
राणा ने हाल ही में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ पांच टी 20 की घरेलू सीरीज में तीन मैच खेले थे जिसे भारत ने 4-1 से अपने नाम किया था। राणा को विश्व कप दल में एक उपयोगी ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया गया था और न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। राणा का विश्व कप से बाहर होने के बाद भारतीय दल में तेज गेंदबाज़ी ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे शामिल हैं।
सिराज ने अब तक अपने टी20 करियर में कुल 16 मुक़ाबले खेले हैं और 7.79 की इकॉनमी और 32.28 की औसत से उन्होंने 14 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि सिराज ने जुलाई 2024 के बाद से एक भी टी20 नहीं खेला है। उन्होंने अंतिम टी20 30 जुलाई 2024 को पल्लेकेले में श्रीलंका के ख़िलाफ खेला था।
भारत अपने विश्व कप अभियान का आग़ाज 7 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के ख़िलाफ करेगा। भारतीय टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज राज
