बरेली: बारादरी पुलिस ने पकड़ा थाने का टॉप बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बारादरी पुलिस ने अपने थाने का टॉप 10 शातिर अपराधी को हिरासत में ले लिया है। उसपर गौकशी समेत अन्य गंभीर धाराओं में नौ मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही उसके साथियों की भी गिरफ्तारी हो सकती …

बरेली,अमृत विचार। बारादरी पुलिस ने अपने थाने का टॉप 10 शातिर अपराधी को हिरासत में ले लिया है। उसपर गौकशी समेत अन्य गंभीर धाराओं में नौ मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही उसके साथियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

बारादरी के कांकर टोला का रहने वाला अनीश कुरैशी लंबे समय से गौकशी कर उसका मांस क्षेत्र में बेचा करता है। पुलिस ने उसे कई बार रंगे हाथों पकड़कर जेल भी भेजा था। उसके खिलाफ थाना बारादरी में गौकशी के साथ साथ अन्य मामलों के नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को उसकी बहुत दिनों से तलाश थी। पुलिस उसे जब भी पकड़ने जाती थी वह उससे पहले फरार हो जाता था।

शनिवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे सैलानी के पास से दबोच लिया। पुलिस आरोपी से फरार चल रहे उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही अनीश कुरैशी के अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

संबंधित समाचार