अयोध्या: करियर काउंसलिंग के लिए स्थापित होगें काल सेंटर, कौशल विकास मिशन के सहयोग से होगें संचालित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब करियर काउंसिलिंग की सुविधा दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग जल्द कौशल विकास मिशन के साथ मिलकर काल सेंटर स्थापित करेगा। इस काल सेंटर के साथ- साथ वाट्सएप चैट की मदद से भी उनके सवालों का जवाब दिया जाएगा। इसका संचालन कौशल विकास मिशन के तहत होगा।

वाट्सएप चैटबाट व काल सेंटर की मदद से विद्यार्थियों की करियर काउंसिलिंग की जाएगी। कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना ठीक रहेगा, यह उन्हें बताया जाएगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

चूंकि जिले कौशल विकास मिशन का संचालन मुख्य विकास अधिकारी के अधीन होता है इसलिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनन्द द्वारा जिला और ब्लाक मुख्यालयों पर संचालित कौशल विकास मिशन के सेंटरों का ब्यौरा भी मांगा गया है। सीडीओ अनीता यादव ने बताया कि महानिदेशक द्वारा मांगा गया ब्यौरा तैयार करा शीघ्र भेजा जाएगा। जिले में कितने काल सेंटर होगें यह शासन द्वारा तय किया जायेगा। 

यह है व्हाटसअप चैटबाट 
वाट्सएप चैटबाट एक कंप्यूटर प्रोग्राम है जो कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी की मदद से काम करता है। यह बातचीत करने वाले एक रोबोट जैसा होता है। जिसके तहत विद्यार्थी अपने करियर से संबंधित सवाल लिखकर या बोलकर इससे पूछ सकेंगे। सरकारी व एडेड माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अच्छा करियर बनाने में मदद के लिए पंख पोर्टल भी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:-सीएम योगी बोले- गुरु तेग बहादुर के त्याग और बलिदान से देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा

संबंधित समाचार