बहराइच: परिवार के साथ मनाया बछिया का पहला जन्मदिन, लोगों के बीच बना कौतूहल
अमृत विचार, बहराइच। महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत करेहना निवासी समाजसेवी मनोज अवस्थी ने अपने परिवार के साथ गाय की बछिया का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया। लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आपने अपने आसपास बच्चों और बड़ों को जन्म दिवस मनाते हुए जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आपने सोचा होगा कि पशुओं का भी जन्मदिन मनाया जाता है।
आज कुछ ऐसा ही देखने को मिला है ग्राम पंचायत करेहना में। गांव निवासी समाजसेवी मनोज अवस्थी ने सोमवार को गाय की बछिया का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बछिया को कुमकुम, पुष्प, चंदन, धूप, दीप आदि से पूजा करके माला पहना कर अंग वस्त्र डालकर जन्मदिन मनाया।
इन्होंने बताया कि गाय हम सभी की माता है और गाय की हम सभी को पूजा करनी चाहिए और कहा कि जो गाय आवारा घूम रही हैं उनको एक एक करके सभी किसानों को बांध लेना चाहिए क्योंकि अगर गौ माता को कोई कष्ट होगा तो हम लोग सुखी नहीं रह पाएंगे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: लता चौक पहुंच अनुराधा पौडवाल ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि
