जौनपुर: खत्म हुई एक प्रेम कहानी, दो सप्ताह पूर्व की थी लव मैरिज, फंदे से लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के मिश्राना मुहल्ले में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में नवदम्पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मिश्राना वार्ड निवासी विशाल पटेल (23) और पत्नी अर्चना पटेल (21) ने कल रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

दूसरे कमरे में रह रही मां ने आवाज लगाया तो अंदर से आवाज नहीं आने पर मां घर के बाहर आकर पडोसियों को आवाज दी पडोसियों ने दरवाजा तोड कर देखा तो दोनों पति पत्नी फांसी पर झूल गए थे। पुलिस को इसकी सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की माँ के अनुसार विशाल पटेल और अर्चना पटेल ने दो सप्ताह पूर्व मडियाहूँ के रामजानकी मंदिर में लव मैरिज कर रीतिरिवाज से शादी की थी। मृतक की मां आशा पटेल का कहना है की दोनों अच्छे से घर मे रह रहे थे, हालांकि लड़की के मायके वाले नाराज थे और वह शादी में भी शामिल नहीं हुए थे।

यह भी पढ़ें:-जनरथ बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सभी 36 यात्री, घंटों लगा रहा जाम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव