बरेली: नगर निकाय चुनाव को लेकर अलर्ट, SP ग्रामीण ने किया देवरनियां कोतवाली का निरीक्षण,  हिस्ट्रीशीटरों का रिकॉर्ड खंगाला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। सोमवार को एसपी देहात ने कोतवाली देवरनियां के साथ पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें- बरेली: किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा मे गन्ना पेराई के साथ तौल भी शुरू

एसपी देहात राजकमार अग्रवाल कोतवाली देवरनियां पहुंचे। यहां उन्होंने इंस्पेक्टर इंद्र कुमार से इलाके के हिस्ट्रीशीटरों व अन्य बिन्दुओं पर जानकारी ली। इसके साथ ही हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को भी देखा। उन्होने इंस्पेक्टर इंद्र कुमार के कार्य की सराहना करते हुए दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके अलावा उन्होंने नगर पंचायत देवरनियां व रिछा के पोलिंग बूथों का जायजा लिया। इस दौरान इंस्पेक्टर इंद्र कुमार रिछा चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: कुतुबखाना पुल निर्माण बन रहा खरीदारों और दुकानदारों के लिए मुसीबत, सहालग के सीजन में आफत का जाम

 

संबंधित समाचार