बहराइच : दुकानों का सर्वें करने पहुंची जीएसटी टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कैसरगंज, बहराइच। कैसरगंज एवं आसपास के क्षेत्र में विगत तीन दिनों से जीएसटी की टीम के द्वारा सर्वे किया जा रहा है। जिससे व्यापारियों ने अफरातफरी का माहौल रहा। टीम द्वारा दुकानों की जांच कर व्यापारियों को खरीद कर जमा करने का निर्देश दिया गया।

कैसरगंज में सोमवार को जीएसटी अधिकारियों की टीम द्वारा दुकानों में निरीक्षण किया गया और देखा की व्यापारियों द्वारा पूरा जीएसटी भरा जा रहा है या नहीं। टीम के सर्वे कार्य को लेकर व्यापारियों में हड़कंप का माहौल रहा। कई व्यापारी दुकान का शटर गिराकर दिन भर गायब रहे। जीएसटी टीम सर्वे के लिए आभूषण व्यवसाई रतन पारीक के प्रतिष्ठान पर गई।

जिसकी जानकारी मिलते ही अफरा तफरी में लोगों ने अपनी दुकाने बंदकरनी शुरू कर दी,  जीएसटी टीम ने इसके अलावा सागरमल , दवा विक्रेता सरदार मेडिकल स्टोर तथा अन्य किराना की दुकानों पर तथा अन्य दूसरे दुकानों पर जीएसटी से संबंधित सर्वे किया । कार्रवाई के दौरान स्टॉक,बिलों और, जीएसटी के दस्तावेजों का मिलान किया गया। व्यालारियों को पूरा जीएसटी भरने एवं जीएसटी भरने से संबंधित गलतियों को सुधारने का निर्देश दिया। अधिक से अधिक लोगों को जीएसटी में पंजीकृत होने को कहा।

जीएसटी टीम ने कहा कहा कि मुख्यालय द्वारा ऐसे व्यापारियों की पहचान की जा रही है, जिनके द्वारा जीएसटी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। विभाग सर्वे कर ऐसे कारोबारियों के खिलाफ आने वाले दिनों में कार्रवाई करेगा। जीएसटी टीम ने पूर्व प्रधान तथा सराफा व्यवसाई बुध सागर गुप्ता की दुकान पर बाकी जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों का जीएसटी से संबंधित दस्तावेजों को चेक किया तथा गलतियों को सुधारने एवं सही रूप से भरने का निर्देश दिया। इस मौके पर सुनील रस्तोगी, अन्नू रस्तोगी, दद्दन सोनी, भगवानदास सोनी, भारत कौशल अनिल सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार