जौनपुर: राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में स्थानीय छात्राओं ने जीता स्वर्ण और कांस्य पदक
मछली शहर जौनपुर। स्थानीय बिहारी महिला महाविद्यालय की दो छात्राओ ने, तीन दिवसीय राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया । ज्ञातव्य हो कि नंदिनी नगर कॉलेज गोंडा में आयोजित जूनियर, कैडेट ,सीनियर ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन था ,जिसमे भारत के विभिन्न राज्यों से 27 राज्य एवम इंडियन आर्मी के तमाम बटालियन सहित कुल 32 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया ।
जिसमे मछलीशहर स्थित जय हिंद अकैडमी की होनहार खिलाड़ी एवम बिहारी महिला महाविद्यालय की छात्रा क्रमशः नम्रता यादव एम ए प्रथम वर्ष ने 58 किलो भार वर्ग सीनियर में कांस्य पदक, व स्वाति यादव बीए प्रथम वर्ष ने 50 किलो भारवर्ग कैडेट आयु में एक स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश व जनपद का मान पुनः बढ़ाया ।
जय हिंद स्पोर्ट एकैडमी के संचालक कोच मनोज कुमार यादव ने बताया कि हमारे एकेडमी की बच्चियां लड़कों से कम नहीं है । अगर बच्चियों को सरकार या जनप्रतिनिधि का सपोर्ट मिल जाए तो बच्चियां बहुत ही आगे जा सकती हैं। और देश विदेश में जनपद का नाम रौशन कर सकती है। विजयी छात्राओं ने भी अपनी जीत का श्रेय अपने कोच और खेल संस्थान को दिया है
