यूपी एससीईआरटी की निदेशक बनी डॉ अंजना गोयल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ।  डॉ अंजना गोयल को उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद ( यूपीएससीईआरटी ) का निदेशक बनाया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। अभी तक एससीईआरटी का अतिरिक्त प्रभार बेसिक शिक्षा निदेशक शुभा सिंह संभाल रही थी। ये पद निदेशक रहे डॉ सर्वेद्र विक्रम सिंह सेवाविस्तार की समय सीमा समाप्त होने के बाद खाली होने के बाद शुभा सिंह को चार्ज दिया गया था। अब डॉ अंजना गोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि डॉ अंजना माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव भी जिम्मेदारी निभा रही है। 

संबंधित समाचार