इटावा: खड़े ट्रक से भिड़ा ट्राला, दो की मौत  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार l बकेवर थाना के अंतर्गत  सिक्सलेन हाइवे पर टिलिटीला गाँव के पास  दुकान के सामने  खड़े ट्रक मे पीछे से ट्राला जा घुसा।इस हादसे में ट्राला के चालक-परिचालक की  मौत हो गई। मृतकों में  30 वर्षीय चालक अनिल कुमार निवासी बहरपुर थाना नौबस्ता व परिचालक 50वर्षीय प्रेम नारायण निवासी जमरई तरनपुर थाना बिधुनू कानपुर नगर शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार ट्राला कानपुर की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक ट्रक को भगा ले गया।

संबंधित समाचार