छत्तीसगढ़: प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ का जवान घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजापुर छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गलगम गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 168 वीं बटालियन का जवान दीपक पासवान घायल हो गया है।

ये भी पढ़ें - चुनावी हार को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ षड़यंत्र के तहत कार्रवाई: डॉ. रमन सिंह

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों को उसूर थाना क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल के जवान जब गलगम गांव के करीब थे तब दीपक का पैर प्रेशर बम के उपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हुआ और जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवान दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें - झारखंड पुलिस ने बलात्कार मामले में छत्तीसगढ़ उपचुनाव के भाजपा उम्मीदवार समेत तीन अन्य को भेजा नोटिस

संबंधित समाचार