सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा गौराबादशाहपुर नगर पंचायत :डीएम
धर्मापुर /जौनपुर, अमृत विचार। गौराबादशाहपुर नगर पंचायत की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जाएगी। गौराबादशाहपुर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा 32 जगहों पर फिलहाल सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं जिन का उद्घाटन मंगलवार को जिलाधिकारी जौनपुर मनीष कुमार वर्मा ने किया।
इस दौरान उन्होंने सीओ केराकत गौरव शर्मा से कहा कि इन कैमरों की वजह से अपराध पर भी लगाम लगाने में काफी मदद मिलेगी तथा गौराबादशाहपुर कस्बे में अब अपराधियों को कोई भी अपराध करने से पहले 10 बार सोचना पड़ेगा। कैमरे के लगाने की जगह तथा कार्यों पर संतुष्ट जताते हुए उन्होंने ईओ गौराबादशाहपुर डॉ अनुपम सिंह की डीएम ने जमकर तारीफ की।
जिलाधिकारी ने एकरामगंज में बन रहे नगर पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा कार्यदाई संस्था को कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करवाने का निर्देश दिया इस दौरान सीआरओ रजनीश, सीओ केराकत गौरव शर्मा, ईओ डॉ अनुपम सिंह, थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - प्रेम के अवसाद को भी साहस में बदल देते थे हरिवंश राय 'बच्चन', पढ़िए ये रचना
