बहराइच : छात्रा की अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी दे रहा शोहदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बाबागंज, बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी कक्षा नौ की छात्रा के पिता ने बाजार निवासी शोहदे पर छेडछाड और न्यूड तस्वीर से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी आरोपी के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे कभी भी बडा हादसा हो सकता है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के एक कस्बा के पुरानी बाजार निवासी 14 वर्षीय छात्रा कक्षा नौ में पढती है। उसके पिता ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि पुरानी बाजार निवासी मोहम्मद  कैफ पुत्री को कई दिनों से परेशान कर रहा है। साथ ही उसके पास बेटी की कोई न्यूड फोटो है।

जिसे दिखाकर मोबाइल पर बात करने की बात कहता है। बात न करने पर छात्रा के भाई को मरने की बात कह रहा है। लेकिन तहरीर देने के बाद भी रूपईडीहा पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार