पहले नहीं होता था चुनाव, सपा के गुंडों के कब्जे में रहते थे रामपुर के बूथ : बृजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित

पहले नहीं होता था चुनाव, सपा के गुंडों के कब्जे में रहते थे रामपुर के बूथ : बृजेश पाठक

रामपुर, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि रामपुर में पहले चुनाव नहीं होते थे। बूथों और थानों पर सपा के गुंडों का कब्जा रहता था लेकिन, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार बनने के बाद  कानून का राज स्थापित हुआ। अब गुंडें या तो जेल में हैं या फिर उत्तर प्रदेश छोड चुके हैं। वायलिन उद्योग को भी दुनिया के आसमान में चमकाने की बात कही।

  • रामपुर के वायलिन उद्योग को दुनिया के आसमान में चमकाएगी सरकार
  • योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को रामपुर पहुंचे। यहां हाइवे स्थित एक होटल में आयोजित प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित किया। कहा कि सपा ने रामपुर को अराजकता का अड्डा बना दिया था। भाजपा को विकास की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना चाहती है। वह इसलिए, क्योंकि यहां का  इतिहास स्वर्णिम रहा है। जो आजादी से मेल खाता है। लेकिन, सपा ने गुंडागर्दी के जरिए  बर्बाद कर दिया। 2012 से 2017 के बीच सपाइयों का यह नारा कि खाली प्लाट हमारा बहुत प्रचलित था। स्थिति थी कि सपा की गाड़ीमें जितना बडा झंडा होता था, उस गाडी में उतना बडा गुंडा होता था, लेकिन, उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ। 

गुंडे या तो जेल में हैं या फिर उत्तर प्रदेश छोडकर जा चुके हैं। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास नारे का उदाहरण देते हुए कहा जब रामपुर के लाभार्थियों की लिस्ट देखी जा रही थी, तो उसमें यह देखा गया कि अल्पसंख्यकों को सरकार की योजनाओं का सबसे अधिक लाभ मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना समेत तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पहले चुनाव नहीं होता था। क्योंकि,  बूथों से लेकर थाने तक सपा के गुंडों का कब्जा होता था। सपा के गुंडे पुलिस की वर्दी फाड़ देते थे।

भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। एक कहानी का उदाहरण देते हुए कहा कि सुना है कि एक राजा के पास जिन हुआ करता था। वह जिन राजा की तमाम उम्मीदों को पूरा करता था। लेकिन, जब राजपाट गया, तो वही जिन राजा को पटक-पटक पीटने का काम करने लगा। रामपुर में भी यही हो रहा है। योगी सरकार ने रामपुर को एक जिला एक उत्पाद के मामले में आगे रखा है। हम चाहते हैं कि रामपुर के वायलिन की धुन एक बार फिर दुनिया के आसमान में गूंजे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील की।

सभा में ये रहे मौजूद
रामपुर। प्रभावी बूथ सम्मेलन में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह,राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल,भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर,जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, चमरौआ के ब्लॉक प्रमुख जगपाल सिंह यादव,जिला महामंत्री रविंद्र सिंह रवि, एडवोकेट अजय तिवारी,संचालन जिला मीडिया प्रभारी राजीव मांगलिक ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष हंसराज पप्पू, ठाकुर कौशलेंद्र सिंह, श्यामलाल एडवोकेट, श्रीष गुप्ता, सरदार दर्शन सिंह खुराना, रामपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी, प्रभात अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

मैनपुरी हो या रामपुर हर जगह जीतेगी भाजपा : बृजेश पाठक
रामपुर। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि उपचुनाव में मैनपुरी या रामपुर हर जगह भाजपा की जीत होगी। क्योंकि, भाजपा सरकार पूरी सुचिता और बिना किसी भेदभाव के काम रही है। जिसकी वजह से सभी वर्गों का भाजपा को साथ मिल रहा है। मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही।

Untitled 21


बड़ी तादात में मुसलमानों के भाजपा में शामिल होने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम सबका स्वागत करते हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना हो फिर गरीब कल्याण की कोई और योजना हो। बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ मिला है। इसलिए, सभी वर्गों के लोग भाजपा से जुड रहे हैं। भाजपा गौकशों को अपने मंच पर बैठा रही है, आजम खां के इस बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा सुचिता से कार्य करने में आगे रही है। यदि कोई ऐसा व्यक्ति भाजपा में आया है, तो उसके खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई होगी, जिसे उसकी सात पुश्तें याद रखेंगी। राहुल गांधी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनके पास किसी चीज का हिसाब होगा। ये तो वही बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमने रामपुर आकर रामपुर के माहौल को देखा है। यहां भाजपा प्रत्याशी को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी की जीत निश्चित है। 

भाजपा विकास और गरीबों के कल्याण की द्योतक, भाजपा की जीत तय : संदीप
रामपुर। प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि भाजपा विकास और गरीबों के कल्याण की द्योतक है। औद्योगिक विकास से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में भी अहम कार्य किए जाएंगे। ऐसे में जनता को भाजपा पर भरोसा है। जिस कारण रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है।बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित किया। कहा कि एक जमाने में उद्योगों का शहर जाना जाता था, लेकिन एक व्यक्ति ने अपने स्वार्थ की खातिर उद्योगों को बर्बाद कर दिया। 
अब जनता उसकी असलियत को जान चुकी है। लिहाजा, इस बार जनता तय कर चुकी है कि रामपुर विधानसभा उपचुनाव भाजपा जीतेगी और आकाश सक्सेना विधायक बनकर रामपुर के विकास को चारचांद लगाएंगे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही हो या गांव के गरीबों के आवास बन रहे हों। इन योजनाओं का लाभ देने के लिए भाजपा सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। ऐसे में रामपुर के हिंदू, मुसलमान, सिख, इसाई सभी भाजपा के साथ आ रहे हैं और रामपुर अब फिर से तरक्की की राह पर होगा। इस मौके पर बरेली के विधायक डीसी वर्मा, पंकज लोधी, कुंवर बहादुर राजपूत समेत क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- संभल: दो दुर्घटनाओं में युवक और आढ़ती की मौत