बदायूं: राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि जरीफ नगर में ढेल गांव के निवासी शाहरुख के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बदायूं,उत्तर प्रदेश। जिले में एक युवक को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने और उससे अपना चेहरा पोंछने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस घटना का कथित वीडियो इससे पहले सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:-बदायूं: चूहे के हत्यारे पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज, PM रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि जरीफ नगर में ढेल गांव के निवासी शाहरुख के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो में युवक पहले अपने चेहरे के पसीने को राष्ट्रीय ध्वज से पोंछता हुआ नजर आ रहा है। उसके बाद युवक राष्ट्रीय ध्वज को पैरों के नीचे रौंदता हुआ नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:-बदायूं: चूहे को नाले में डुबोकर मार डाला... रिपोर्ट दर्ज, बरेली में होगा पोस्टमार्टम

संबंधित समाचार