Kanpur Politics News : भाजपा में तीन-तीन दावेदारों का पैनल तैयार, 15 दिसंबर तक जारी की जा सकती अधिसूचना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Politics News कानपुर में भाजपा ने चुनाव को लेकर तैयारियां की तेज।

Kanpur Politics News कानपुर में भाजपा ने तीन-तीन दावेदारों का पैनल तैयार किया है। इसमें 15 दिसंबर तक अधिसूचना जारी की जा सकती है। टिकटार्थियों ने संपर्क एवं प्रचार अभियान शुरू किया है।

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा ने नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा में तीन-तीन दावेदारों का पैनल तैयार किया गया है। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में चुनाव की संभावना जतायी जा रही है। निकाय चुनाव आठ जनवरी से पहले होना है। सूत्रों के अनुसार चुनाव अधिसूचना 15 दिसंबर जारी की जा सकती है।

यूपी विधानसभा का सत्र और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट तथा मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव और रामपुर और खतौली सीट पर विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए माना जा रहा है कि निकाय चुनाव इसके बाद ही हो सकता है। दूसरे आठ दिसंबर तक चलने वाला विधानसभा का सत्र भी एक कारण है।

भाजपा सूत्र बताते हैं कि कानपुर में टिकट के मामले में कानपुर में प्रभारी विजय बहादुर पाठक, भाजपा के उत्तर और दक्षिण नगर अध्यक्ष, निकाय चुनाव संयोजक प्रकाश शर्मा और संगठन प्रभारी की भूमिका महत्वपूर्ण बतायी जा रही है। हालांकि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और सह प्रभारी धुन्नी सिंह की भी अहम भूमिका होगी पर ये लोग जिलों से आए पैनलों पर ही अपनी राय संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक दे सकते हैं।

भाजपा से टिकट के दावेदारों ने अपने-अपने राजनीतिक आकाओं की गणेश परिक्रमा शुरू कर दी है। भाजपा तारीख बढ़ने का लाभ उठाना भी चाहती है। अबकी राज्य के सभी 17 नगर निगम जीतने भाजपा यह भी खबर है कि रैपिड सर्वे के आधार पर वार्डों, मेयर के साथ ही पालिका एवं पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सूची तैयार कर ली गयी है। सीएम के सामने सूची प्रस्तुत की जाएगी।

सूत्र बताते हैं कि कानपुर मेयर सीट अबकी आरक्षित हो सकती है। ऐसी सूरत में चर्चा है कि यह पिछड़ी जाति या सामान्य कोटे में जा सकती है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चुनाव कराने की संभावना के मद्देनजर सरकारी तंत्र और राज्य निर्वाचन आयोग तैयारियों में जुटा है। अधिसूचना 15 दिसंबर के बाद जारी की जा सकती है।

इससे पूर्व आरक्षण सूची जारी करके आपत्तियां आमंत्रित करने का एक हफ्ते का समय दिया जाएगा। कानपुर नगर निकाय, नगर पंचायत, पालिका परिषद कई लोग ऐसे हैं जिन्हें 2017 में आरक्षण के कारण चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिल सका था। किसी सीट महिला हो गयी थी तो आरक्षित जातियों में चली गयी थी। अबकी ऐसे लोग कमर कसे हैं।

कुछ दावेदारों ने तो प्लान बी बना रखा है जिसमें अगल-बगल के वार्ड से भी ये लोग मैदान में आ सकते हैं। वर्तमान समीकरण के मुताबिक खुद को समायोजित करेंगे। दावेदारों का जनसंपर्क और प्रचारतंत्र जोरों पर है।

भाजपा संगठन सूत्रों ने बताया कि उनके यहां दावेदारों की फेहरिश्त लंबी चौड़ी है। ऐसे में आरक्षित और अनारक्षित वार्डों से तीन-तीन का संभावित पैनल तैयार किया जा रहा है। मेयर के लिए भी तीन दावेदारों का पैनल भेजा जाएगा। सामान्य, महिला, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग से पैनल तैयार किया गया है। इससे भाजपा को घोषित करने में कवायद नहीं करनी पड़ेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा