प्रसिद्ध यक्षगान कलाकार कुंबले सुंदर राव का निधन, बोम्मई ने जताया शोक
राव ने 1994 से 1999 तक कर्नाटक की दसवीं विधानसभा में सुरथकल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी किया था। उन्होंने भाजपा के टिकट पर सुरथकल से विधानसभा चुनाव जीता था। राव के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मंगलुरु में पंपवेल के पास उनके आवास पर रखा जाएगा।
मंगलुरु। कर्नाटक के प्रसिद्ध यक्षगान कलाकार कुंबले सुंदर राव का बुधवार सुबह मंगलुरु में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 88 साल के थे। राव के परिवार में पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियां हैं। राव को यक्षगान की थेनकुथिट्टू शैली में महारत हासिल थी। उन्होंने कर्नाटक राज्य यक्षगान और बयालता अकादमी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। मैंगलोर विश्वविद्यालय के पी दयानंद पाई और पी सतीश पाई यक्षगान अध्ययन केंद्र ने उन्हें वर्ष 2018-19 के यक्षमंगल पुरस्कार से सम्मानित किया था।
ये भी पढ़ें:-जानिए... जलीकट्टू और समान गतिविधियों के खिलाफ याचिकाकर्ताओं की 'सुप्रीम' दलील
ಯಕ್ಷಗಾನ, ಬಯಲಾಟ ಅಕಾಡೆಮಿಯ ಮಾಜಿ ಅಧ್ಯಕ್ಷರು, ಮಾಜಿ ಶಾಸಕರು ಹಾಗೂ ಯಕ್ಷಗಾನ ಮತ್ತು ತಾಳಮದ್ದಳೆಯ ಜನಪ್ರಿಯ ಕಲಾವಿದ ಶ್ರೀ ಕುಂಬಳೆ ಸುಂದರರಾವ್ ರವರು ನಿಧನರಾದ ಸುದ್ದಿ ತಿಳಿದು ದುಃಖಿತನಾಗಿದ್ದೇನೆ. ಅವರ ಆತ್ಮಕ್ಕೆ ಶಾಂತಿಸಿಗಲಿ, ದೇವರು ಅವರ ಕುಟುಂಬದವರಿಗೆ ಈ ನೋವನ್ನು ಸಹಿಸುವ ಶಕ್ತಿಯನ್ನು ನೀಡಲಿ ಎಂದು ಪ್ರಾರ್ಥಿಸುತ್ತೇನೆ.
— Basavaraj S Bommai (@BSBommai) November 30, 2022
ಓಂ ಶಾಂತಿಃ pic.twitter.com/pDDfzug1L2
राव ने 1994 से 1999 तक कर्नाटक की दसवीं विधानसभा में सुरथकल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी किया था। उन्होंने भाजपा के टिकट पर सुरथकल से विधानसभा चुनाव जीता था। राव के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मंगलुरु में पंपवेल के पास उनके आवास पर रखा जाएगा। सूत्रों ने बताया कि राव का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राव ने सुरथकल और धर्मस्थल मेलों में सेवा दी थी और कला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के जरिये घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। बोम्मई ने कहा कि यक्षगान अकादमी के अध्यक्ष और एक विधायक के रूप में उनकी सेवाएं उल्लेखनीय थीं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से राव के परिजनों और प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें:-3-6 दिसंबर तक गोवा में लुसोफोन महोत्सव का आयोजन करेगा विदेश मंत्रालय
Related Posts
Post Comment
Advertisement
ताजा समाचार

Comment List