अपने प्रचार में डिंपल ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- हमारे खिलाफ भाजपा सरकार लड़ रही है चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पहला चुनाव है जो नेताजी के बिना लड़ा जा रहा है

इटावा, अमृत विचार। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने आज व्यापक जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं को सम्बोधित करते कहा कि भाजपा सरकार हमारे खिलाफ चुनाव लड़ रही है। यह पहला चुनाव है जो नेताजी के बिना लड़ा जा रहा है। नेताजी ने यहां के लोगों के साथ मिलकर संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि यहां के मतदाता 5 दिसम्बर 2022 को साइकिल चुनाव चिन्ह वाले बटन को ईवीएम में दबाकर समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक वोटों से जिताकर नया इतिहास रचेंगे।

डिम्पल यादव ने आज जसवन्तनगर विधानसभा क्षेत्र के ताखा ब्लाक के भरतिया कोठी में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी सबको साथ लेकर चलते थे। सबका सम्मान करते थे। मैनपुरी, इटावा की जनता ने हमेशा नेताजी का साथ दिया। यहां का विकास नेताजी की देन है। उन्होंने कहा कि हम नेताजी के आदर्शों और विचारों पर चलकर यहां के विकास को आगे बढ़ाएंगे।

डिम्पल यादव ने कहा कि सरकार के अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार जनविरोधी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर है। जनता को भटकाने के लिए सरकार और भाजपा झूठे वादे कर रही है। जनता भाजपा को भली भांति जानती है। भाजपा सरकार ने मैनपुरी में कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के दबाव में मैनपुरी जिला प्रशासन समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें दर्जकर उत्पीड़न कर रहा है। इसका करारा जवाब 5 दिसम्बर को मैनपुरी के मतदाता देंगे।

नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि है इस चुनाव में जीत 
सभा को अखिलेश यादव ने भी संबोधित किया। सपा अध्यक्ष ने कहा यह चुनाव बहुत विशेष परिस्थितियों में होने जा रहा है। उन्होंने कहा नेताजी को यहां की जनता ने आगे बढ़ने का काम किया और अब इस चुनाव में सपा की जीत नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अखिलेश ने कहा यहां के लोगो ने नेता जी का इशारा देखा है नेता जी ने जहां इशारा कर दिया वहां पर वोट डालकर प्रत्याशी को जिता दिया। आज नेता जी हमारे बीच नहीं आप सब लोग नेता जी के नाम पर वोट डालने का काम करे। उन्होंने कहा यहां पर दिखने वाली सड़क और पुल सब समाजवादियों की बनाई हुई है। नेता जी पहलवान थे यहां पर कुश्ती लड़ने वाले उनके साथ कुश्ती लड़ने वाले सबको वह जानते थे, नेता जी ने कहा था कि पहलवान एक बार दांव सीख ले तो वह कभी नही भूलता। 

जनसभा में बोले शिवपाल यादव
शिवपाल यादव ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इटावा की जनता ने मुलायम सिंह को नेताजी बनाया। और मेरी इच्छा है कि अखिलेश को छोटे नेताजी के खिताब से नवाजा जाये। हम चाहते हैं अखिलेश को लोग छोटे नेताजी कहें। अपने सम्बोधन में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा शाक्य ने मुझे धोखा दिया है वो कभी मेरा शागिर्द नहीं हो सकता।

ये भी पढ़ें -बहराइच: ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
    

संबंधित समाचार