अयोध्या: हर माह सीएचसी पर 30, जिला स्तरीय अस्पतालों में 75 का हो इलाज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आयुष्मान योजना को लेकर डीएम ने जारी किया निर्देश  

अमृत विचार, अयोध्या। विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर आंकड़ों की बाजीगरी दिखाने वाला स्वास्थ्य विभाग बुधवार को डीएम नितिश कुमार के टारगेट पर रहा। जिला स्वास्थ्य, पोषण और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक में डीएम ने बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत कार्ड धारकों के इलाज को लेकर अस्पतालों का लक्ष्य तय कर दिया। निर्देश दिए कि प्रत्येक माह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 30 और जिला स्तरीय अस्पतालों में 75 आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज हर हाल में हो। जिससे योजना को बढ़ावा मिल सके।

कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में डीएम ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत तृतीय किश्त के लम्बित लाभार्थियों के फॉर्म समय से फीड कराने, जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का शत्रु भुगतान, नियमित टीकाकरण, ई कवच ऐप के माध्यम से लक्षित बच्चों एवं परिवार की एंट्री शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण 31 जनवरी तक पूरा करने, सैम और मैम बच्चों का संदर्भन प्राथमिकता से सुनिश्चित करने व चिह्नित बच्चों के परिवार को जॉब कार्ड, शौचालय, राशन कार्ड प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा माह दिसम्बर में अन्न प्राशन दिवस और गोद भराई दिवस का आयोजन करने को कहा। 

निर्माण को लेकर दी चेतावनी 
डीएम ने अधूरे आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण को लेकर भी विभाग को चेतावनी दी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत ओपीडी में आने वाले मरीजों में से संभावित टीबी के मरीजों को चिन्हित करते उनका नोटिफिकेशन करने करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव के साथ साथ सरकारी चिकित्सालयों के अधीक्षक, डीपीओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -कूड़े अड्डों को खत्म कर बनेंगे Selfie Point, CM के निर्देश पर Kanpur Nagar Nigam कल से तीन दिन चलाएगा स्वच्छता अभियान

संबंधित समाचार