चित्रकूट:  रमेश चंद्र बने बार एसोसिएशन मानिकपुर के अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार चित्रकूट।  निर्वाचन अधिकारी प्रेम नरायन यादव व सहायक निर्वाचन अधिकारी दुर्गा प्रसाद गुप्ता की देखरेख में चुनाव संपन्न किया गया। अध्यक्ष पद प्रत्याशी रमेश चंद्र शुक्ल को 24 और उनके प्रतिद्वंद्वी संतोष गुप्ता को 16 मत मिले। 

महासचिव पद पर संजीव द्विवेदी विजयी घोषित किए गए। इनको 22 मत और अखिलेश्वर सिंह को 18 मत मिले। कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार बने। इनको 26 और संजय यादव को 14 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर सुंदर लाल पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद पर अवध किशोर त्रिपाठी, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर जय प्रकाश द्विवेदी, संयुक्त सचिव प्रकाशन एवम् प्रवक्ता पद के लिए पंकज सिंह पटेल का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से नीचे) पद पर नारायण सिंह पटेल व कोणिका तिवारी को 20-20 मत मिले। इस पर दोनों अधिवक्ताओं का कार्यकाल छह-छह माह का तय किया गया।

संबंधित समाचार