बरेली: एनआईसी के स्विच में आई खराबी, कई घंटे ठप रहा कोषागार में कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ से पहुंचे इंजीनियरों ने काफी मशक्कत के बाद सही किया स्विच

बरेली, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में लगे स्विच में तकनीकी खामी की वजह से करीब 3 घंटे कोषागार के दफ्तर में कार्य ठप रहा। सूचना देकर लखनऊ से इंजीनियरों को बुलाया गया। इंजीनियरों ने काफी मशक्कत के बाद स्विच को सही किया। इस दौरान कोषागार दफ्तर के अफसर व कर्मी परेशान रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: नागा बाबा के साथ मारपीट, SSP से लगाई न्याय की गुहार

दरअसल, कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार से जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की सैलरी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन भेजी जाती है। बुधवार को नवंबर की अंतिम तारीख थी। ऐसे में अधिकारियों, कर्मचारियों, पेंशनरों की सैलरी बनाकर उसे ऑनलाइन भेजने की तैयारी थी, लेकिन सुबह कुछ देर तक सर्वर चलने के बाद ठप हो गया, इससे वेबसाइट नहीं चल पा रही थी। इंटरनेट भी काम नहीं कर रहा था। जानकारी करने पर पता चला कि एनआईसी में लगे स्विच में खराबी आ गई है, जिसकी वजह से कनेक्टिविटी कोषागार के दफ्तर में नहीं पहुंच पा रही थी।

लखनऊ से इंजीनियरों की टीम को बुलाया गया। टीम कलेक्ट्रेट पहुंची। काफी मशक्कत के बाद इंजीनियरों ने स्विच को को सही कर व्यवस्था को बहाल कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों को वेतन, पेंशनरों को पेंशन भेजने का काम भी अटका रहा। कोषाधिकारी विश्व बंधु गौतम ने बताया कि स्विच में गड़बड़ी होने की वजह से वेबसाइट नहीं चल रही थी। लखनऊ से आई टीम ने समस्या को दूर कर दिया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: दिल्ली नगर निगम चुनाव कराने को लेकर बरेली से होमगार्ड रवाना

संबंधित समाचार