लखनऊ: एटीएस जवानों को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के जवानों की स्वास्थ्य जीवन शैली कैसे हो इसके लिए पोषण की भूमिका के बारे में जागरुक किया गया। इस जागरुकता कार्यक्रम का उद्देंश्य जवानों को स्वास्थ्य के प्रति पोषक तत्वों की भूमिका के बारे में जानकरी देना था। इस अवसर पर डाइटीशियन डॉक्टर हर्षिता गुप्ता व प्रीति तिवारी ने एटीएस जवानों को पोषण युक्त आहार के बारे में जागरुक किया।

संपूर्ण पोषण के लिए साबुत अनाज, मिली-जुली दालें, सभी प्रकारों के फल और सब्जियां, दूध और दुग्ध उत्पादों में निहित पोषण के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साथ उन्हें बताया गया कि भोजन संबंधी आदतों में परिवर्तन लाकर बहुत सारी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। जवानों में भोजन को ले कर गलत फहमी थी वह भी दूर की गई। 

संबंधित समाचार