निकाय चुनाव : कांग्रेस ने तैयार की रणनीति, जन-जन तक पहुंचायेंगे भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मृत विचार, लखनऊ।  कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बुधवार को प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव से सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में  नगर निकाय चुनाव एवं  भारत जोड़ो यात्रा की गंभीरता को देखते हुए विशेष तौर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि हम हर स्तर पर नगर निकाय चुनाव पूरी तैयारी के साथ लडेंग और जीतेंगे।  भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। प्रदेश में नगर निकाय में भाजपा का प्रचण्ड बहुमत हासिल होने बावजूद भी राजधानी के कई इलाकों में डेंगू के भयानक प्रकोप होने की स्थिति में तो भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने क्षेत्रों में तो एण्टी लार्वा का छिड़काव तथा फागिंग करवाया और ही क्षेत्र की जनता का दुख दर्द साझा किया।

कहा कि हम कांग्रेस के लोग लोगों के घर-घर जाकर दनका दुर्ख र्दद साझा करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मूल उद्देश्य को उन तक पहुंचायेंगे। कहा कि लोगों का आज भाजपा के प्रति विश्वास खत्म होता जा रहा। जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है। ऐसे में हम लोगों को एकजुट होकर उनके हक हकूक की लड़ाई आगे बढ़कर प्रमुखता से लड़नी होगी।

संबंधित समाचार