निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं का तत्काल हो निराकरण :मंडलायुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। निर्माणाधीन श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मंडलायुक्त गौरव दयाल ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान भारतीय विमान पत्तन विभाग के प्रोजेक्ट इंचार्ज राजीव कुलश्रेष्ठ भी साथ थे। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने रनवे, टर्मिनल, बिल्डिंग को लेकर जानकारी हासिल की। इंजीनियर, इंचार्ज के द्वारा टर्मिनल बिल्डिंग आर्ट गैलरी में आने वाले सभी मॉडल व उसमें आने वाली सभी सुविधाओं से अवगत कराया।

मंडलायुक्त ने रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, सुल्तानपुर की ओर से आने वाले फोर लेन अप्रोच रोड और फेज 2 का 900 मीटर का रनवे बढ़ाने वाली भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने रनवे पर स्थित गांव का भी संज्ञान लिया। निर्माणाधीन बिल्डिंग आदि का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्य मार्च 2023 तक पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्य में बाधा आती है तो उसका तत्काल निराकरण कर दिया जाए, ताकि सभी कार्य तय समय पर पूर्ण किए जा सकें।

ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर: सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की मौत, दो की हालत गंभीर

संबंधित समाचार