Kanpur News : Net परीक्षा के चलते शिक्षकों को नहीं मिलेगा अवकाश, बच्चों का सरल एप के जरिए किया जाएगा आकंलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में नेट परीक्षा को लेकर शिक्षकों की छुट्टी रद्द।

Kanpur News कानपुर में पांच दिसंबर को नेट परीक्षा का आयोजन होगा। जिसके लिए शिक्षकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। कक्षा 1 से 8 के सभी बच्चों का सरल एप के जरिए आंकलन किया जाएगा।

कानपुर, अमृत विचार। त्रैमासिक लक्ष्य के लिए कक्षा 1 से 8 के सभी बच्चों  का सरल एप के जरिए आंकलन किया जाना है। इसके लिए जिले में निपुण मूल्यांकन परीक्षा (नेट) पांच दिसंबर को आयोजित की जानी है। इससे पहले सभी शिक्षकों का अवकाश रद कर दिया गया है। किसी भी शिक्षक को छुट्टी नहीं मिलेगी।

वहीं, परीक्षा को सुचारू रूप से कराने के लिए गुरुवार को राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से एक ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिसमें सरल एप की बारीकियां समझाई जाएंगी। 

जिलें में एआरपी, एसआरजी, डाइट मेंटर्स और शिक्षकों के लिये निपुण मूल्यांकन परीक्षा सम्बन्धी निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकी विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने शिक्षकों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। मेडिकल, प्रसूति अवकाश वाले शिक्षक ही छुट्टी पर रहेंगे। शिक्षकों से कैजुअल लीव न लेने को कहा गया है।

सरल एप के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का आंकलन किया जायेगा। बीएसए ने बीईओ, डीसी प्रशिक्षण, डॉयट मेंटर्स और शिक्षकों को जरूरी तैयारी के निर्देश दिए हैं। 

प्रशिक्षण में भाग लेना होगा अनिवार्य

'सरल एप' के प्रभावी संचालन को समझने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा यूट्यूब लाइव का आयोजन किया है। गुरुवार को दोपहर 11 से 12 बजे तक एक घंटे ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें सभी डीसी प्रशिक्षण, एआरपी, एसआरजी, डाइट मेंटर्स, खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षामित्र ,अनुदेशक एवं समस्त शिक्षकों को भाग लेना अनिवार्य होगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज