शाहजहांपुर: पिता की डाट से क्षुब्ध छात्र ने फंदे पर लटक कर दी जान, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तीन दिन से स्कूल और सिलाई का काम सीखने नहीं जा रहा था सोएब

अमृत विचार, निगोही। कस्बा में डाट से क्षुब्ध होकर एक किशोर ने बोरिंग वाली मशीन के कुंडे से प्लास्टिक की रस्सी का फंदा गले डालकर जान दे दी थी। किशोर कक्षा आठ में पढ़ता था। वह सिलाई का काम भी सीखता था। तीन दिन से न तो स्कूल जा रहा था और न काम सीखने जा रहा था। परिवार वालों ने इसी बात को लेकर उसे डाट दिया था।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सांड़ के हमले में घायल वृद्धा ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

थाना क्षेत्र के मोहल्ला गौटिया निवासी मैंकू सलमानी ने कस्बा में बाल कटिंग की दुकान खोल रखी थी। उनका 15 वर्षीय बेटा सोएब सलमानी आदर्श इंटर कालेज निगोही में कक्षा आठ में पढ़ता था। उनका बेटा पढ़ाई के साथ-साथ सिलाई का काम भी सीखता था।

सोएब तीन दिन से न तो स्कूल जा रहा था और न ही दुकान सिलाई का काम सीखने जा रहा था। इसी बात को लेकर पिता ने उसे डाट दिया था और एक थप्पड़ भी मार दिया था। वह दोपहर एक बजे घर से निकला और रात नौ बजे तक वापस नहीं आया तो परिवार वालों को चिंता हुई।

 परिवार वालों ने उसकी तलाश की और पता नहीं चला। सर्व हितैषी इंटर कालेज हमजापुर के निकट बोरिंग वाली मशीन के कुंडे में प्लास्टिक की रस्सी से एक युवक का शव लोगों ने लटका देखा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार लिया।

पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से एक मोबाइल निकला। पुलिस ने नंबर लगाकर फोन मिलाया तो उसके पिता ने उठाया। वह मौके पर गए और देखा कि उसके बेटे का शव था। पुलिस ने पिता से जानकारी की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सोएब पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मां कमर जहां का रो-रोकर बुरा हाल है।

हमजापुर में सर्व हितैषी इंटर कॉलेज के पास बोरिंग की मशीन में फंदे पर लटका हुआ एक छात्र का शव मिला है। जानकारी करने पर पता चला है कि पिता ने पढ़ाई के लिए डांट दिया था, इसलिए फंदे पर लटक गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है---रविंद्र सिंह सोलंकी, थानाध्यक्ष निगोही

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: मेडिकल कॉलेज को छह माह से नहीं मिल रही खांसी के सिरप की सप्लाई

संबंधित समाचार