Kerela पुलिस ने छापा मार चकेरी से चार ATM हैकरों को उठाया, छापेमारी की कार्रवाई से मचा हड़कंप
केरल पुलिस ने छापा मारकर चकेरी से चार एटीएम हैकरों को उठाया है।
केरल पुलिस ने कानपुर के चकेरी सो छापा मार कर चार एटीएम हैकरों को उठाया है। अचानक छापेमारी की कार्रवाई से एटीएम हैकरों में हड़कंप मच गया है।
कानपुर, अमृत विचार। एटीएम हैक कर लाखों का चूना लगाने वाले चार हैकर्स को केरल पुलिस ने चकेरी में छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उन्हें हिरासत में लेकर कई तरह की जानकारियां हासिल की गईं।
बता दें कि केरल के अलग-अलग शहरों में लोगों के एटीएमों को हैक करने लाखों की नकदी हड़पने वाले चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए केरल पुलिस चकेरी पहुंची। यहां अलग-अलग मोहल्ले से चार लोगों को सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया गया।
बुधवार को केरल के थाना नैडूमडी, साउथ केरल, उनपप्पा केरल, की टीम देर रात चकेरी पहुंची। केरल पुलिस टीम के इंस्पेक्टर एयू विजु के अनुसार चकेरी में एटीएम हैकरों ने केरल में कई लोगों के एटीएम हैक कर लाखों रुपये उड़ाए हैं। उन्होंने बताया कि घटनाएं सीसीटीवी फुटैज में कैद हुई हैं।
बीटीएस से घटना के दौरान कुछ नंबर सक्रिय होने पर उनकी सीडीआर निकलवाई गई। जिसके बाद वह नंबर चकेरी के निकले। इसके बाद केरल पुलिस तीन थानों की टीम बनाकर शहर पहुंची। यहां पर टीम ने लालबंगला शक्ति नगर से रौनक, अजीत, अरविंद और चंदन को हिरासत में लिया।
अचानक हुई छापेमारी से आरोपियों को भागने का मौका ही नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को केरल ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड लेने के लिए कोर्ट में आवेदन किया जाएगा। इसके बाद आरोपियों को केरल ले जाया जाएगा।
बता दें कि चकेरी अपराध बाहुल्य क्षेत्र है। जहां पर हर तरह का जरायम होता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र के कुछ मोहल्लों में ऐसे शातिर रहते हैं, जो एटीएम हैक करने का काम करते हैं।
